Patna News: बाढ़ के पानी में डूबा युवक, पुलिस और गोताखोरों ने निकाला शव

Patna News: पटनासिटी के फतुहा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ...

बाढ़ के पानी में डूबा युवक- फोटो : reporter

Patna News: पटनासिटी के फतुहा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान धुरी मालाकार के पुत्र बिरु कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक बाढ़ के पानी में डूब गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाढ़ के पानी में युवक की खोजबीन कराई। काफी प्रयास के बाद बिरु कुमार को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।

बाढ़ के पानी में डूबने से हुई इस मौत ने एक बार फिर प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन की ओर से लोगों से बाढ़ के पानी में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की जा रही है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्ट- रजनीश