Bihar Officers Posting: बिहार में प्रशासनिक हलचल तेज, 37 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, विजय सिन्हा के पूर्व PS का नाम भी शामिल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Bihar Officers Posting: विजय कुमार सिन्हा के पूर्व पीएस समेत 37 अफसरों को जिला स्तर पर तैनात किया गया है...

37 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी- फोटो : social Media

Bihar Officers Posting: राज्य की सियासत में एक नया मोड़ तब देखने को मिला जब विजय कुमार सिन्हा के पूर्व पीएस समेत 37 अफसरों को जिला स्तर पर तैनात करने का बड़ा फैसला सामने आया। बिहार सरकार अब पंचायत वार सहयोग शिविर लगाकर सीधे लोगों से जुड़ने की रणनीति पर काम कर रही है। ये शिविर पूरे तीन महीने तक चलेंगे, जो सियासी गलियारों में चर्चा का अहम मुद्दा बन गया है।

इस पूरे अभियान का मकसद साफ है जमीनी हकीकत को समझना, जनता की शिकायतों का फौरन निपटारा करना और प्रशासनिक मशीनरी को तेज रफ्तार देना। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति अस्थायी तौर पर तीन माह के लिए की गई है, लेकिन इसके सियासी मायने दूरगामी माने जा रहे हैं।

दिलचस्प पहलू यह है कि सुनील कुमार तिवारी, जो लंबे अरसे तक विजय सिन्हा के करीबी और उनके पीएस रहे, और फिलहाल वेटिंग फॉर पोस्टिंग में थे, उन्हें भी इस अहम जिम्मेदारी में शामिल किया गया है। इसे लेकर विपक्ष तंज कस रहा है कि क्या ये प्रशासनिक कदम है या सियासी मैनेजमेंट? वहीं सत्ताधारी खेमे का कहना है कि यह गुड गवर्नेंस का हिस्सा है।

पंचायत स्तर पर लगने वाले इन सहयोग शिविरों में आम लोगों की समस्याओं जमीन विवाद, राशन, पेंशन, आवास और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी दिक्कतों का मौके पर समाधान किया जाएगा। इससे न सिर्फ पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि जनता और सरकार के बीच भरोसे की डोर भी मजबूत होगी।  यह पहल सरकार की ग्रासरूट पकड़ को मजबूत करने की कवायद मानी जा रही है। आने वाले समय में यह तय करेगा कि यह फैसला प्रशासनिक सुधार का मील का पत्थर साबित होता है या महज एक सियासी दांव।