Bihar News: पटना में फिर दरिंदों का शिकार हुई मासूम बेटी, 12 साल की लड़की का पहले किया सामूहिक दुष्कर्म फिर जघ्नय हत्या

Bihar News: राजधानी पटना से एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां 12 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है।

मासूम के साथ दुष्कर्म- फोटो : reporter

Bihar News: राजधानी पटना में 12 साल की मासूम बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव संदिग्ध हालात में बगीचा में मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर गांव वाले इकठ्ठा हो गए। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई है। बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर  पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह पहुंचे हैं। फिहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

बच्ची की हत्या से हड़कंप 

वहीं घटना की जानकारी होते ही घर परिवार में चीख-पुकार मच गई। रोते बिलखते परिजन यही कह रहे थे कि गलत काम कर बच्ची को किसी ने मार डाला। ये घटना मनेर थाने के महिनावा गांव की है। मासूम की पहचान महिनावा गांव निवासी अमर राय के पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शिवानी जलावन के लिए लकड़ी लाने गई थी। इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। 

नशेड़ियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

परिजनों ने आशंका जताई कि नशेड़ियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। उसके बाद हत्या कर शव को पेड़ के डाल से लटका दिया है। मनेर पुलिस के कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड टीम पहुंच गई है। जांच से मिले सुरागों के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जांच में जुटी पुलिस 

जानकारी अनुसार कुछ दिन पहले ही बच्ची की माँ की मौत हुई थी। जबकि मृतका के पिता हैदराबाद में डेढ़ माह से मजदूरी कर रहा था। वहीं बच्ची के साथ घिनौनी हरकत कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। 

बिहटा से सुमित की रिपोर्ट