Bihar News: पटना में भीषण हादसा, हीटर से लगी आग में जिंदा जले डॉक्टर, इलाके में फैली सनसनी

Bihar News:

जिंदा जले डॉक्टर - फोटो : social media

Bihar News: राजधानी पटना में एक 75 वर्षीय डॉक्टर की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हीटर से आग लगने से डॉक्टर जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। पूरा मामला राजेंद्र नगर रोड नंबर तीन स्थित एक मकान का है। जहां शनिवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में 75 वर्षीय डॉक्टर कपूर की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त डॉक्टर कपूर घर में अकेले थे।

जिंदा जले डॉक्टर 

मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर कपूर ठंड से बचने के लिए हीटर सेंक रहे थे। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे हीटर में आग लग गई। आग की लपटें सीधे उनके कपड़ों तक पहुंच गईं। आग लगते ही वे घबरा गए और खुद को बचाने की कोशिश करने लगे, लेकिन कुछ ही पलों में आग पूरे शरीर में फैल गई और वे जमीन पर गिर पड़े।

डॉक्टर की दर्दनाक मौत 

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग उनके घर की ओर दौड़े। पड़ोसियों ने पानी और कपड़ों की मदद से किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक डॉक्टर कपूर गंभीर रूप से झुलस चुके थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, हालांकि कुछ ही देर में घर के अंदर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कदमकुआं थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस शॉर्ट सर्किट समेत सभी पहलुओं से घटना की छानबीन कर रही है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट