Budget Session 2026: बजट में बिहार के लिए बड़ी सौगात, पटना में बनेगा यह केंद्र, शुगर कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, वित्त मंत्री ने बजट भाषण में किया ऐलान

Budget Session 2026: बजट में बिहार के लिए बड़ी सौगात, पटना म

Budget Session 2026:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में अपना 9वां बजट पेश कर रही हैं। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने घरेलू निर्माण, हेल्थकेयर सेक्टर, ऊर्जा सुरक्षा और गरीबी उन्मूलन से लेकर रोजगार की बातों पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने बिहार को बड़ी सौगात दी। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने घोषणा की कि, राजधानी पटना में जहाज मरम्मत सुविधाएं दी जाएगी। उन्होंने ऐलान किया कि बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। घोषणा के अनुसार वाटरवेज का इस्तेमाल करने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। वाराणसी और पटना को डेवलप करके इंटरनल वाटरवेज को डेवलप किया जाएगा।

दवाओं की कीमत होगी सस्ती

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में अपना 9वां बजट पेश करते हुए हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर कई बेहतरीन ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि शुगर और कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी। साथ ही फार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ का निवेश होगा। दवा बनने के लिए दस हज़ार करोड़का निवेश होगा। इस बजट में दवा बनाने के लिए बायो फार्मा शक्ति का ऐलान किया गया।