पटना में पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा, सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ट्रैफिक ASI और कांस्टेबल ने की मदद

पटना ट्रॉफिक पुलिस का सामने आया मानवीय चेहरा- फोटो : रंजीत कुमार

Patna : राजधानी पटना में ट्रैफिक पुलिस की संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल पेश करने वाली एक सराहनीय तस्वीर सामने आई है। ड्यूटी के दौरान तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दुर्घटना में घायल एक राहगीर की त्वरित मदद कर इंसानियत का फर्ज निभाया है। मामला पटना मोहनी मोड़ का है, जहां तैनात पुलिसकर्मियों की तत्परता से एक घायल व्यक्ति को समय पर प्राथमिक उपचार मिल सका।


टायर फिसलने से दुर्घटना का शिकार हुए बच्चों के पिता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए बाइक या वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक रास्ते में उनकी गाड़ी का अगला पहिया (टायर) फिसल गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। इस अचानक हुई दुर्घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बच्चों के बीच भी डर का माहौल बन गया।


ASI और सिपाही ने की त्वरित मदद

घटनास्थल के पास ही मोहनी मोड़ पर मुस्तैद ट्रैफिक पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) हरेंद्र कुमार यादव और सिपाही रवि शंकर कुमार की नजर जैसे ही घायल व्यक्ति पर पड़ी, उन्होंने बिना एक पल गंवाए मानवीय कर्तव्य का परिचय दिया। दोनों पुलिसकर्मियों ने तुरंत दौड़कर घायल को संभाला और प्राथमिक उपचार के तौर पर उनकी मरहम-पट्टी की व्यवस्था की। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से घायल व्यक्ति और उनके बच्चों को बड़ी राहत मिली।


पुलिस और आम जनता के बीच मजबूत हो रहा भरोसे का रिश्ता

ट्रैफिक पुलिस के इस मानवीय कार्य से यह संदेश स्पष्ट होता है कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल सड़कों पर यातायात सुचारू रखना या चालान काटना भर नहीं है, बल्कि संकट और आपदा की घड़ी में आम नागरिकों की जान बचाना और उनकी सहायता करना उनकी प्राथमिकता है। ड्यूटी के दौरान दिखाई गई इस संवेदनशीलता की स्थानीय स्तर पर जमकर तारीफ हो रही है। ऐसे कार्य समाज में पुलिस और आम जनता के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और मानवता की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करते हैं।


रंजीत की रिपोर्ट