पटना में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम
Bihar News : राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, सतीश कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे थे। परिजनों का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से परेशान चल रहे थे। इसी बीच उन्होंने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई थी कि सिमरी गांव में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है।
हालांकि, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सुमित की रिपोर्ट