Bihar Politics: सीएम नीतीश, संजय झा के बाद अब सम्राट चौधरी के आवास पर बड़ी बैठक, ललन सिंह के साथ कई दिग्गज पहुंचे, हलचल तेज

Bihar Politics: बिहार में आज सियासी सरगर्मी हाई है। सुबह से ही बैठकों का दौर जारी है। सुबह सुबह सीएम नीतीश, संजय झा के आवास पर बैठक हुई। जिसके बाद ललन सिंह सम्राट चौधरी के आवास पर पहुंचे।

सम्राट के घर पर बड़ी बैठक - फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। सियासी सरगर्मी के बीच बैठकों का दौर शुरु हो गया है। सुबह सुबह सीएम नीतीश के आवास पर बैठक हुई। करीब 1 घंटे की बैठक के बाद ललन सिंह सीएम आवास से निकलें और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मीटिंग के बाद ललन सिंह और संजय झा एक ही गाड़ी में बैठकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर पहुंचे। 

सम्राट के घर मीटिंग 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, सम्राट चौधरी के आवास पर तीनों वरिष्ठ नेताओं के बीच अहम बैठक हुई, जिसमें नई सरकार के गठन, संभावित मंत्रियों की सूची और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, बैठक करीब 30 मिनट तक चली और इसमें गठबंधन के भीतर राजनीतिक संतुलन, विभागों के बंटवारे और मंत्रिमंडल के स्वरूप पर मंथन हुआ। 

सियासी हलचल तेज 

इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष पद जदयू को दिए जाने के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। बैठक खत्म होने के बाद नेताओं के बीच सहमति बनने के संकेत मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार गठन को लेकर अब अंतिम चरण की तैयारियां चल रही हैं और जल्द ही नई सरकार का पूरा खाका सामने आ सकता है।

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट