Bihar Politics: मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्य मंत्री का दर्जा, अब बंगला भी...

Bihar Politics: जेडीयू से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका लगा है।

अनंत सिंह को एक और झटका- फोटो : X

Bihar Politics: बिहार की सियासत में अनंत सिंह के परिवार को लेकर हलचल तेज हो गई है। जेडीयू से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका लगा है। उनकी पत्नी नीलम देवी को 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही उनसे राज्य मंत्री का दर्जा भी वापस ले लिया गया है। इस कार्रवाई को अनंत सिंह के परिवार के लिए बड़े राजनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

नीलम देवी को समिति से हटाए जाने और राज्य मंत्री का दर्जा वापस लिए जाने की खबर के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अनंत सिंह के खिलाफ जेडीयू की कार्रवाई के बाद अब उनके परिवार से जुड़े पद पर भी असर पड़ने से इस घटनाक्रम को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। अब अनंत सिंह का बंगला भी छीन सकता है ,कारण कि ये बंगला नीलम देवी के नाम पर ही दिया गया है।

अनंत सिंह के परिवार पर कार्रवाई से बढ़ी सियासी हलचल

अनंत सिंह बिहार की राजनीति में लंबे समय से चर्चित चेहरा रहे हैं। उनके राजनीतिक फैसलों और उनसे जुड़े घटनाक्रमों का असर राज्य की सियासत में देखने को मिलता रहा है। अब उनकी पत्नी नीलम देवी को 20 सूत्री समिति के सदस्य पद से हटाए जाने और राज्य मंत्री का दर्जा वापस लिए जाने से राजनीतिक चर्चाओं को और हवा मिल गई है।

20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की निगरानी से जुड़ा होता है। ऐसे में समिति के सदस्य पद से हटाए जाने को प्रशासनिक और राजनीतिक, दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आगे की कार्रवाई पर टिकी नजरें

नीलम देवी से जुड़ी इस कार्रवाई के बाद अब बिहार की राजनीति में आगे के घटनाक्रम पर नजर रहेगी। नंत सिंह के निष्कासन के बाद उनकी पत्नी से पद और राज्य मंत्री का दर्जा वापस लिए जाने का घटनाक्रम बिहार की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्ट- अभिजीत सिंह