'निशांत होंगे बिहार के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री', बाहुबली अनंत सिंह की बड़ी मांग, छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया गलत

मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया और उनके राज्य का सबसे बेहतर मुख्यमंत्री होने का दावा किया।

Anant Singh on Nishant- फोटो : news4nation

Anant Singh :  जदयू के मोकामा से  बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बुधवार को बिहार में सियासी हलचल पैदा करने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में निशांत कुमार सबसे अच्छे मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पटना से वारसलीगंज रवाना होने के दौरान जेडीयू के मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कई राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया और उनके राज्य का सबसे बेहतर मुख्यमंत्री होने का दावा किया। 


वहीं छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भी अनंत सिंह ने गहरी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग सरकार मानती है या नहीं, यह अलग विषय है, लेकिन जिस तरह से पुलिस छात्रों पर लाठीचार्ज करती है, वह गलत है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर इस तरह की कार्रवाई पर रोक लगनी चाहिए। हाल के समय में पटना में हुए अलग अलग छात्र आंदोलन में पुलिस लाठीचार्ज पर उन्होंने गहरी आपत्ति जताई। 


राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा जदयू के विरासत को संभालने की बात कहने पर अनंत सिंह ने एतराज जताते हुए कहा नीतीश कुमार जैसा नेता न पैदा हुआ है ना कोई होगा। अनंत सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा को उदाहरण देते हुए कहा अगर मेरा मन प्रधानमंत्री बनने का होगा तो कौन मुझे प्रधानमंत्री बना देगा। जदयू को संभालने के लिए निशांत सबसे अच्छे हैं मुख्यमंत्री के सबसे अच्छे उम्मीदवार निशांत हैं।


वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से हाल में हुई अपनी मुलाकात को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि यह केवल शिष्टाचार मुलाकात थी। इसका कोई राजनीतिक विशेष कारण नहीं था।

 

अभिजीत की रिपोर्ट