बिहार में एएनएम-जीएनएम की परीक्षा पर विधानसभा में बड़ा ऐलान, इस महीने होगा एग्जाम
Bihar Vidhan Sabha : बिहार में एएनएम और जीएनएम की लंबित परीक्षाओं को लेकर बड़ी घोषणा हुई है। शुक्रवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने सदन को जानकारी दी कि अब एएनएम और जीएनएम की परीक्षाएं नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी।
जदयू विधायक मनजीत सिंह के सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने स्वीकार किया कि एएनएम और जीएनएम की परीक्षाएं पिछले तीन वर्षों से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि सत्र 2023-24 की परीक्षा मार्च-अप्रैल में आयोजित की जाएगी। मंत्री ने यह भी बताया कि शेष लंबित सत्रों की परीक्षाएं भी जल्द आयोजित कर ली जाएंगी, ताकि छात्रों का शैक्षणिक सत्र पटरी पर लौट सके। इस फैसले से राज्य के 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।
सरकार की इस घोषणा से लंबे समय से परीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों में राहत की उम्मीद जगी है।
रंजन की रिपोर्ट