बिहार में निवेश और उद्योगों के विकास को मिली नई गति !अरिस्टो फार्मा के MD भोला बाबू की CM सम्राट चौधरी से मुलाकात

भोला बाबु ने कहा कि मुख्यमंत्री से उनकी बातचीत बेहतर और विकसित बिहार बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में सार्थक रही। बिहार में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और निवेश के अनुकूल माहौल तैयार करने की जरूरत पर भी चर्चा हुई।

Bhola Babu Meets CM Samrat Choudhary - फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार में उद्योग और निवेश को बढ़ावा देने की संभावनाओं के बीच देश के जाने-माने उद्योगपति और अरिस्टो फार्मा के प्रबंध निदेशक उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात को बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश की संभावनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, भोला बाबू ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया, लेकिन इस दौरान विकसित बिहार के लक्ष्य और राज्य में उद्योगों के विस्तार को लेकर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।


मुलाकात के बाद भोला बाबू ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार उद्योग, निवेश और आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से विकास को लेकर विभिन्न योजनाएं सामने लाई जा रही हैं, जिनका दीर्घकालिक लाभ बिहार को आने वाले समय में मिलेगा।


भोला बाबु ने कहा कि मुख्यमंत्री से उनकी बातचीत बेहतर और विकसित बिहार बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में सार्थक रही। बिहार में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और निवेश के अनुकूल माहौल तैयार करने की जरूरत पर भी चर्चा हुई।

निवेशकों को रेड कारपेट सुविधाएं देने का भरोसा

इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योगपति उमेश शर्मा को भरोसा दिलाया कि बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेशकों के लिए सकारात्मक माहौल तैयार किया जाएगा। उद्योगपतियों को आकर्षित करने के लिए सरकार 'रेड कारपेट' नीति के तहत सुविधाओं का विस्तार करेगी, ताकि निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।


अरिस्टो फार्मा के CSR कार्यों की सराहना

मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात के दौरान अरिस्टो फार्मा की ओर से बिहार में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कंपनी के सामाजिक दायित्वों के तहत किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।


बिहार में निवेश, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को लेकर राज्य सरकार की पहल के बीच इस मुलाकात को उद्योग जगत और सरकार के बीच संवाद के रूप में देखा जा रहा है।

रंजीत की रिपोर्ट