बांकीपुर उपचुनाव: मुकेश सहनी की हुंकार, कहा- "गठबंधन धर्म निभाएं, एकजुट होकर भाजपा को हराएं"

मुकेश सहनी की जनता से अपील- फोटो : देवांशु प्रभात

Patna : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने चुनावी शंखनाद किया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने चुनाव मैदान में अंतिम समय तक पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया।


"गठबंधन धर्म निभाएंवोट बिखरने न दें": भाजपा पर साधा तीखा निशाना

मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर अपने गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने की अपील की। उन्होंने भाजपा को मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बताते हुए कहा कि बाँकीपुर में भाजपा का वोट दो तरफ से बंट रहा है। यदि वीआईपी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में डटे रहे, तो गठबंधन की जीत तय है।


समाज की ताकत ही असली पूंजीप्रलोभन और अफवाहों से दूर रहने की हिदायत

वीआईपी प्रमुख ने कहा कि निषाद समाज और कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सचेत किया कि चुनावी माहौल में कई लोग तरह-तरह के लालच और प्रलोभन देकर वोट प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, लेकिन कार्यकर्ताओं को किसी बहकावे में न आते हुए अपने समाज, मिशन और अधिकारों की लड़ाई के प्रति ईमानदार रहना होगा।


पटना में एकड़ में बन रहा 'निषाद गुरुकुल', 2029 की लड़ाई के लिए तैयार होगा संगठन

मुकेश सहनी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि पटना के दीघा पुल के नीचे सात एकड़ में 'निषाद गुरुकुल' का निर्माण कराया जा रहा है। इसका उद्घाटन अगले वर्ष सुब्बा सहनी के शहादत दिवस पर किया जाएगा। यहाँ देशभर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वर्ष 2029 की राजनीतिक लड़ाई के लिए एक मजबूत संगठन तैयार किया जा सके।


घर-घर जाकर मतदान कराने का आह्वानसम्मेलन में कई प्रमुख नेता रहे मौजूद

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर गठबंधन के पक्ष में मतदान सुनिश्चित कराने और वोट की सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता देव ज्योति, पटना महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सहनी, पटना जिला अध्यक्ष अर्जुन सहनी, इफ्तकार अहमद, वरुण विजय सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


देवांशु प्रभात की रिपोर्ट