Bihar Bank Holiday: मार्च 2026 में बिहार में बंद रहेंगे बैंक ! 31 में से इतने दिन लटके रहेंगे ताला, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Bank Holiday: मार्च महीने में बैंकों की भारी बंदी होने वाली है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन के इस महत्वपूर्ण महीने में बैंकों में 18 दिनों का अवकाश रहने वाला है। RBI द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, अलग-अलग राज्यों में क्षेत्रीय त्यो

18 दिन के लिए बंद रहेंगे बैंक- फोटो : social media

Bihar Bank Holiday:  मार्च का महीना शुरू होते ही बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अगर आपके पास बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है, तो उसे समय रहते निपटा लें, क्योंकि इस महीने कुल 18 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। बिहार में करीब 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। साप्ताहिक छुट्टियों के साथ-साथ होली और महाशिवरात्रि जैसे बड़े त्योहारों के चलते बैंक शाखाओं में ताले लटके रहेंगे। छुट्टियों की यह लंबी लिस्ट आपके वित्तीय प्लानिंग को प्रभावित कर सकती है, इसलिए घर से निकलने से पहले बैंकों की छुट्टियों का पूरा कैलेंडर जरूर चेक कर लें

18 दिन बंद रहेंगे बैंक 

भारतीय रिजर्व बैंक यानी भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी बैंक अवकाश सूची के अनुसार मार्च 2026 में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ये 18 दिन पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगे, बल्कि राज्य और स्थानीय त्योहारों के अनुसार छुट्टियां अलग-अलग होंगी। त्योहारों के आधार पर छुट्टियां स्थानीय स्तर पर तय होती हैं। इसलिए अपने शहर की सटीक जानकारी के लिए आरबीआई की आधिकारिक बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर जांच लें।

त्योहारों के कारण अवकाश

मार्च महीने में कई बड़े पर्व पड़ रहे हैं, जिनकी वजह से सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। 3 मार्च  को Holika Dahan के अवसर पर अवकाश, 4 मार्च को Holi (धुलंडी) के कारण बैंक बंद, 21 मार्च को ईद उल फितर  पर अवकाश रहेगा, 2 मार्च को राम नवमी के अवसर पर छुट्टी रहेगी। 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।

साप्ताहिक छुट्टियां

रविवार -1, 8, 15, 22 और 29 मार्च, दूसरा शनिवार-14 मार्च, चौथा शनिवार- 28 मार्च को बैंक बंद रहेंगे। गौरतलब है कि 22 मार्च को बिहार दिवस भी है जो इस वर्ष रविवार को पड़ रहा है। हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन एटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। फिर भी चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, नकद लेन-देन या अन्य शाखा आधारित कार्यों के लिए पहले से योजना बना लेना बेहतर होगा।