Bihar News: दुकान के आगे दुकान लगाने को लेकर भिड़े दो दुकानदार, बीच सड़क पर हुआ 'हाई वोल्टेज' ड्रामा, हथापाई में एक की हालत गंभीर
Bihar News: पटना से सटे बाढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दो दुकानदारों में बीच सड़क पर जबरदस्त लड़ाई हुई है। दोनों में यह विवाद पिछले एक महीने से चल रहा था जो रविवार को हिंसक रुप ले लिया।
Bihar News: बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ स्टेशन रोड पर दिनदहाड़े दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित रहा। जानकारी के अनुसार दुकान के आगे दुकान लगाने को लेकर विवाद हुआ जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
दो दुकानदारों में मारपीट
मारपीट की इस घटना में एक दुकानदार छोटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छोटू को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की पूरी वारदात कैद बताई जा रही है।
1 महीने से चल रहा था विवाद
घायल शख्स ने बताया कि, पिछले एक महीने से दोनों का विवाद चल रहा था। 1 महीने से तंग कर रहा था, मेरा कपड़ा का और उसका बर्तन का दुकान है। घायल ने कहा कि आरोपी ने तावा से उस पर हमला किया। दुकानदार का कहना है कि उसके पिता जी के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दी गई है। फिलहाल घायल इलाजरत है।
जांच में जुटी पुलिस
बाढ़ पुलिस स्टेशन मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश देखा जा रहा है। दिनदहाड़े बीच सड़क पर मारपीट देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लोगों में थोड़ी देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
बाढ़ से रविशंकर की रिपोर्ट