Bihar cabinet expansion: बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी शुरू, 5 मई के बाद बिहार की सियासत में बड़ा धमाका तय, कई दिग्गज मंत्रियों की कुर्सी खतरे में, कौन जाएगा, कौन आएगा? पढ़िए

Bihar cabinet expansion:सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य की राजनीति एक नए मोड़ पर खड़ी है, जहाँ पुराने समीकरण टूट रहे हैं और नए गठजोड़ की बुनियाद रखी जा रही है।...

बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी- फोटो : reporter

Bihar cabinet expansion: बिहार की सियासी फिज़ा इस वक्त पूरी तरह गरम है और हर तरफ बस एक ही चर्चा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार की रणनीति। सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य की राजनीति एक नए मोड़ पर खड़ी है, जहाँ पुराने समीकरण टूट रहे हैं और नए गठजोड़ की बुनियाद रखी जा रही है। फिलहाल सरकार एक मुख्यमंत्री और दो उप-मुख्यमंत्रियों के सहारे चल रही है, लेकिन अंदरखाने तैयार हो चुकी कैबिनेट विस्तार की फुलप्रूफ प्लानिंग ने सियासी हलचल तेज कर दी है।

सूत्रों की मानें तो 5 मई 2026 के बाद, जब पश्चिम बंगाल और असम के चुनावी नतीजों का धुआं साफ होगा, तभी बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार का बिगुल बजेगा। इस बार फॉर्मूला साफ है—“नया चेहरा, नया चेहरा और फिर थोड़ा नया चेहरा”, यानी लगभग 30 फीसदी  से 40 फीसदी  तक पुराने मंत्रियों की छुट्टी तय मानी जा रही है। कुछ रिपोर्ट्स तो यहां तक इशारा कर रही हैं कि 70% पुराने चेहरों को बचाकर केवल 30 फीसदी नए, जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के आधार पर एंट्री दी जाएगी।

जेडीयू खेमे में भी हलचल है, जहाँ लगभग 30 फीसदी  बदलाव की संभावना जताई जा रही है। वहीं बीजेपी अपने कोटे में 40 फीसदी  नए चेहरों को लाकर एक नई टीम तैयार करने के मूड में है। सहयोगी दलों की बात करें तो चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टियों को भी सत्ता में हिस्सेदारी मिलना लगभग तय माना जा रहा है।

खास बात यह है कि मांझी के बेटे संतोष सुमन और दीपक प्रकाश के नाम लगभग फाइनल बताए जा रहे हैं। इधर, सम्राट चौधरी सिर्फ चेहरों का ही नहीं बल्कि विभागों का भी बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में हैं। उनका मकसद एक ऐसी ‘कोर टीम’ बनाना है जो उनके विजन को ज़मीन पर उतार सके।

सियासी गलियारों में चर्चा है कि यह सिर्फ कैबिनेट विस्तार नहीं बल्कि नई सत्ता संरचना का ब्लूप्रिंट है जहाँ पुराने दौर की विदाई और नए युग का आगाज एक साथ देखने को मिलेगा।