Bihar Officer Transfer : आधी रात बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

Bihar Officer Transfer :बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।

Bihar Officer Transfer :बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 20 सितंबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। आदेश के मुताबिक दोनों अधिकारियों को उनके वर्तमान पद से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।अधिसूचना के अनुसार बिजय कुमार, बिहार प्रशासनिक सेवा कोटि क्रमांक 103/26, गृह जिला नालंदा, वर्तमान में समस्तीपुर के बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। उनका तबादला करते हुए उन्हें संयुक्त आयुक्त-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पटना प्रमंडल, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

वहीं, मनोज कुमार चौधरी, बिहार प्रशासनिक सेवा कोटि क्रमांक 208/26, गृह जिला जहानाबाद, वर्तमान में संयुक्त आयुक्त-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पटना प्रमंडल, पटना के पद पर कार्यरत थे। उन्हें अब बंदोबस्त पदाधिकारी, समस्तीपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वे अपने वेतनमान में ही इस पद पर योगदान देंगे।


सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि दोनों स्थानांतरित पदाधिकारी पारगमन काल का उपभोग किए बिना अपने नए पदस्थापन वाले स्थान पर योगदान देकर प्रभार ग्रहण करेंगे। साथ ही योगदान और प्रभार ग्रहण करने की सूचना सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना को भेजना सुनिश्चित करना होगा।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कामकाज में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों की तैनाती के तौर पर देखा जा रहा है। दोनों अधिकारियों के पद परिवर्तन के साथ समस्तीपुर और पटना प्रमंडल में संबंधित प्रशासनिक जिम्मेदारियों में भी बदलाव होगा।

रिपोर्ट- रंजीत कुमार