Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025! दिवाली और छठ के बीच हो सकते हैं दो से तीन चरणों में चुनाव, जानें किस स्तर की होगी तैयारी

Bihar Assembly Election 2025:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जानिए संभावित तारीखें, चुनावी चरण और मुख्य चुनाव आयुक्त के दौरे की तैयारी।

बिहार में चुनावी हलचल तेज!- फोटो : social media

Bihar Assembly Election 2025: बिहार की राजनीति में विधानसभा चुनाव 2025 की दस्तक से ही हलचल तेज़ हो गई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से लेकर महागठबंधन तक, सभी प्रमुख दल चुनावी तैयारी में पूरी तरह जुट चुके हैं। हालांकि चुनाव की आधिकारिक तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस बार 2 से 3 चरणों में मतदान कराए जाने की संभावना है।

चुनाव की तारीखें दिवाली (23 अक्टूबर) और छठ पूजा (29 अक्टूबर) को ध्यान में रखते हुए तय की जाएंगी, ताकि त्योहारों में किसी प्रकार की बाधा न आए और मतदाता भागीदारी भी बनी रहे।बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग को इससे पहले मतदान, मतगणना और नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

पूर्व चुनावों की चरणबद्ध जानकारी

वर्ष    चरण    प्रमुख तिथियां    कुल सीटें

2015    5    12 अक्टूबर – 5 नवंबर    243

2020    3    28 अक्टूबर – 7 नवंबर    243

इस बार भी संभावना है कि 3 चरणों में चुनाव हो सकते हैं, जिनमें पहले चरण की शुरुआत अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है।

मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया होगी पहले

चुनाव की घोषणा से पहले, चुनाव आयोग मतदाता सूची का विशेष समरी रिवीजन करेगा। यह प्रक्रिया नई मतदाताओं के पंजीकरण, गलतियों को सुधारने और मृत अथवा डुप्लिकेट प्रविष्टियों को हटाने के लिए होती है।

विशेष समरी रिवीजन के मुख्य काम किए गए, जो इस प्रकार है:

ऑनलाइन/ऑफलाइन मतदाता पंजीकरण

वोटर कार्ड में नाम, पता, उम्र सुधार

मतदान केंद्रों की समीक्षा

इस प्रक्रिया के पूर्ण होते ही, चुनाव की अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त का बिहार दौर

सूत्रों के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार इसी महीने बिहार का दौरा कर सकते हैं। उनके दौरे के मुख्य उद्देश्य होंगे> चुनाव आयोग और जिला प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करना है। EVM और VVPAT की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की जाएगी। बूथ स्तर पर सुरक्षा और लॉजिस्टिक व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा।यह दौरा यह सुनिश्चित करेगा कि चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकें।

सियासी समीकरण: NDA और विपक्ष दोनों सक्रिय

चुनावी रणनीति की बात करें तो NDA (भाजपा + जेडीयू + HAM) में सीट शेयरिंग और नरेंद्र मोदी के चेहरे पर प्रचार की तैयारी चल रही है।राजद + कांग्रेस + वामदल का महागठबंधन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने की कोशिश में जुटा है।AIMIM, LJP और अन्य छोटे दल भी तीसरा मोर्चा बनाने के संकेत दे रहे हैं।