Bihar News: बिहार बीजेपी का ‘सहयोग कार्यक्रम’ फिर शुरू, जनता दरबार की तर्ज पर हुई सुनवाई, अब नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तर के चक्कर

Bihar News: बिहार में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत की है। प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस पहल में मंत्री स्तर पर लोगों की शिकायतें सुनी जा रही हैं

बीजेपी का सहयोग कार्यक्रम शुरु - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने अपना ‘सहयोग कार्यक्रम’ शुरू कर दिया है। यह कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है, जिसे जनता दरबार की तर्ज पर संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा कोटे के श्रम संसाधन मंत्री संजय टाइगर खुद मौजूद रहकर आम लोगों की समस्याएं सुने।

शिकायतों का होगा त्वरित समाधान 

सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मौके पर ही शिकायतों के समाधान की कोशिश की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत देना और उनकी समस्याओं का त्वरित निपटारा करना है।

हफ्ते में 5 दिन होगा आयोजन  

बताया जा रहा है कि यह सहयोग कार्यक्रम सप्ताह में पांच दिन आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। गौरतलब है कि भाजपा का यह ‘सहयोग कार्यक्रम’ पहले भी चलाया जा चुका है और अब एक बार फिर इसे शुरू किया गया है, जिससे पार्टी सीधे तौर पर आम जनता से जुड़ने की कोशिश कर रही है।

पटना से वंदना की रिपोर्ट