Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट किया जारी, इतने प्रतिशत अभ्यर्थी हुए सफल, 13 लाख छात्र हुए थे शामिल

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटरमीडिएट (12वीं) के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हुआ। बिहार बोर्ड ने आज 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया।

12वीं का रिजल्ट जारी - फोटो : News4nation

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज सोमवार को इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बोर्ड कार्यालय में परिणाम घोषित किया। इस बार साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया। वर्ष 2026 की इंटर परीक्षा में करीब 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच आयोजित की गई थीं।

85.19 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए सफल 

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि इंटर की परीक्षा में 85. 19 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए हैं। जिसमें 86.23 प्रतिशत छात्राएं और 84.09 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। आर्ट्स कॉमर्स और साइंस में टॉपर में 26 अभ्यर्थी शामिल हैं। जिसमें 19 लड़कियां शामिल है।

कैसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

होमपेज पर 10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें

स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा

भविष्य के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट जरूर लें

कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

'Intermediate Annual Exam 2026 Result' के लिंक पर क्लिक करें।

अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।

आपका मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

इस वेबसाइटों पर सबसे पहले दिखेगा रिजल्ट

बता दें कि, बिहार बोर्ड एक बार फिर देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी कर नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। भारी ट्रैफिक को देखते हुए बोर्ड ने दो आधिकारिक लिंक जारी किए हैं ताकि छात्रों को परिणाम देखने में कोई परेशानी न हो- https://interbiharboard.com.... https://www.bsebexam.com