बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट का काउंटडाउन शुरु, टॉपर को मिलती है बड़ी इनाम राशि, समझिए कैसे चुना जाता है बिहार बोर्ड का टॉपर
Bihar Board Inter Result 2026: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड हर साल अपने रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर वेरिफिकेशन के खास सिस्टम को लेकर सुर्खियों में रहता है। यही वजह है कि यहां टॉप करना सिर्फ नंबर का खेल नहीं, बल्कि इल्म और हुनर की असली परीक्षा भी होती है।...
Bihar Board Inter Result 2026: बिहार में लाखों स्टूडेंट्स की धड़कनें तेज हो गई हैं, क्योंकि इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026 का ऐलान कभी भी हो सकता है। आज एक बजे के बाद बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा।डेढ़ बजे के करीब शिक्षा मंत्री 12वी का रिजल्ट जारी करेंगे। जैसे-जैसे वक्त करीब आ रहा है, वैसे-वैसे टॉपर्स को लेकर सस्पेंस और सरगर्मी दोनों बढ़ती जा रही हैं।
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड हर साल अपने रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर वेरिफिकेशन के खास सिस्टम को लेकर सुर्खियों में रहता है। यही वजह है कि यहां टॉप करना सिर्फ नंबर का खेल नहीं, बल्कि इल्म और हुनर की असली परीक्षा भी होती है। बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट जारी करने से पहले हाईएस्ट मार्क्स लाने वाले स्टूडेंट्स को पटना हेडक्वार्टर बुलाता है, जहां उनका कड़ा ‘इम्तिहान-ए-हकीकत’ लिया जाता है।
इस वेरिफिकेशन प्रोसेस में एक्सपर्ट्स की टीम स्टूडेंट्स से मुश्किल सवाल पूछती है, ताकि यह परखा जा सके कि उन्होंने जो नंबर हासिल किए हैं, उसके पीछे उनका असली ज्ञान कितना मजबूत है। साथ ही हैंडराइटिंग मैच भी कराया जाता है स्टूडेंट से मौके पर लिखवाकर उसकी कॉपी से मिलान किया जाता है, जिससे यह साबित हो सके कि कॉपी उसी ने लिखी थी।
दरअसल, पुराने विवाद खासतौर पर रूबी राय प्रकरण के बाद बोर्ड ने अपनी व्यवस्था को इतना सख्त बना दिया है कि अब किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश लगभग खत्म हो चुकी है। यही कारण है कि बिहार बोर्ड का रिजल्ट देश में सबसे पहले और सबसे ज्यादा ‘विश्वसनीय’ माना जाता है।
सूत्रों की मानें तो जिन छात्रों को वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है, वही मेरिट लिस्ट में जगह बना सकते हैं। यानी टॉपर्स के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं, बस आधिकारिक मुहर लगना बाकी है।
रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स पर इनामों की बरसात भी होगी। मेधा दिवस पर पहले स्थान पर आने वाले छात्र को 1 लाख रुपये, लैपटॉप और किंडल दिया जाएगा, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर भी आकर्षक इनाम मिलेंगे।अब सबकी नजरें बस उस घड़ी पर टिकी हैं, जब रिजल्ट का परदा उठेगा और मेहनत का असली फैसला सामने आएगा।