Bihar Budget 2025: बजट सत्र का सातवां दिन आज, शिक्षा विभाग के बजट पर सरकार को घेरेगा विपक्ष, जोरदार हंगामे के आसार

Bihar Budget 2025: बजट सत्र का आज सातवां दिन है। आज सदन में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ‘बिहार विनियोग विधेयक, 2025’’ सदन में पेश करेंगे। वहीं विपक्ष शिक्षा विभाग के बजट पर सरकार को घेरने के लिए तैयार है।

Bihar Budget 2025
Bihar Budget 2025 seventh day- फोटो : social media

Bihar Budget 2025: बिहार विधानसभा का बजट सत्र जारी है। दो दिनों के बाद आज एक बार फिर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने होंगे।बजट सत्र का आज सातवां दिन है। आज सदन में थर्ड सप्लीमेंट्री बजट पर चर्चा होगी। विधानसभा की कार्यवाही के सेकेंड हाफ में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ‘बिहार विनियोग विधेयक, 2025’’ सदन में पेश करेंगे। इसके बाद पक्ष और विपक्ष के सदस्य इस पर चर्चा करेंगे। फिर इसे पास किया जाएगा।

शिक्षा विभाग का बजट होगा पेश

बजट सत्र के सातवें दिन यानी सोमवार को विपक्ष सदन में सरकार को घेरेगी। सरकार को घेरने के लिए विपक्ष की तैयारी है। साथ ही सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शिक्षा विभाग का भी बजट पेश किया जाएगा। दो दिन के ब्रेक के बाद एक बार फिर सदन में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। विपक्ष लॉ एंड ऑर्डर और महिला सुरक्षा पर लगातार सरकार को घेर रहा है।

11,187 करोड़ का है थर्ड सप्लीमेंट्री बजट

वित्त विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को 11,187 करोड़ का थर्ड सप्लीमेंट्री बजट सदन में पेश किया था। इस बजट में सबसे अधिक 2,293 करोड़ रुपए पीएम आवास योजना में खर्च होंगे। स्टेट स्कीम मद में 4,974 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसमें सबसे अधिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल और स्कूल के निर्माण पर खर्च किया जाएगा।

गृह, वित्त , उद्योग और सामान्य प्रशासन विभाग के सवालों का जवाब देंगे

वहीं फर्स्ट आवर में गृह विभाग, वित्त विभाग, उद्योग विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग और गन्ना उद्योग विभाग से जुड़े 105 सवालों का जवाब संबंधित विभाग के प्रभारी मंत्री देंगे। इसके साथ ही दो ध्यानाकर्षण का जवाब वन- पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और गृह विभाग के मत्री देंगे।

7 मार्च को भड़क गए थे सीएम नीतीश

बता दें कि, बीते 7 मार्च को सीएम नीतीश भड़क गए थे। दरअसल, महिला हिंसा के खिलाफ 7 मार्च को विपक्ष के विधायक वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान स्पीकर ने कई बार बैठने को कहा कि लेकिन वो नहीं माने। इसके बाद CM नीतीश कुमार ने कहा था- 'जब भी कोई घटना होती है, खबर आती है। तुरंत मैं अपने अधिकारियों से कहता हूं कि देखो क्या हुआ। जो गड़बड़ करेगा उसपर एक्शन होगा।'

Editor's Picks