Bihar Cabinet Meeting: सीएम सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, आज 4 बजे होंगे बड़े फैसले

Bihar Cabinet Meeting: बिहार में आज शाम कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक पर सरकार से लेकर आम लोगों तक की निगाहें टिकी हैं।

सीएम सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक- फोटो : social Media

Bihar Cabinet Meeting: बिहार में आज शाम कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक पर सरकार से लेकर आम लोगों तक की निगाहें टिकी हैं। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में शाम 4 बजे बैठक शुरू होगी। माना जा रहा है कि बैठक में युवाओं के रोजगार, निवेश को बढ़ावा देने और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लग सकती है।

कैबिनेट की बैठक ऐसे वक्त में हो रही है, जब बिहार सरकार रोजगार और निवेश के मोर्चे पर अपनी नीतियों को गति देने में जुटी है। लिहाजा बैठक में लिए जाने वाले फैसले राज्य की आर्थिक गतिविधियों और सरकारी योजनाओं की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। खासकर युवाओं से जुड़े प्रस्तावों पर सबकी निगाह रहेगी।

सरकारी महकमों की ओर से तैयार किए गए विभिन्न प्रस्तावों को कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। मंत्रिपरिषद प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उनकी मंजूरी या आगे की प्रक्रिया को लेकर फैसला लेगी। हालांकि बैठक से पहले किन-किन प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगेगी, इसकी आधिकारिक तस्वीर साफ नहीं है।

बैठक में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से संबंधित प्रस्ताव आने की भी संभावना है। सरकार की कोशिश राज्य में नए निवेश को आकर्षित करने, रोजगार के अवसर पैदा करने और विकास की रफ्तार को तेज करने की है। इसके अलावा अलग-अलग विभागों की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े प्रस्ताव भी कैबिनेट के एजेंडे में शामिल हो सकते हैं।

कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी। इसी ब्रीफिंग में यह स्पष्ट होगा कि किन प्रस्तावों को मंजूरी मिली और किन योजनाओं के क्रियान्वयन का रास्ता साफ हुआ।