Bihar Congress: कांग्रेस का बड़ा एक्शन,अनुशासनहीनता पर गिरी गाज, राशिद फाखरी समेत तीन नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

Bihar Congress: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बिहार कांग्रेस ने कड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए तीन नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।...

बिहार कांग्रेस के तीन नेता पार्टी से निष्कासित- फोटो : social Media

Bihar Congress: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बिहार कांग्रेस ने कड़ा अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए तीन नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निष्कासित किए गए नेताओं में राशिद फाखरी, ओंकार शक्ति और चंदन सिंह का नाम शामिल है। पार्टी ने इन सभी की प्राथमिक सदस्यता छह साल के लिए समाप्त कर दी है।

 बिहार कांग्रेस  ने यह कार्रवाई अनुशासनहीनता और विरोधी गतिविधियों के आरोपों के आधार पर की है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर यह बड़ा कदम उठाया गया, जिससे पार्टी के अंदर सख्ती का संदेश साफ दिखाई दे रहा है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार इन नेताओं पर संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने का आरोप था। इसके अलावा शकील अहमद के साथ कथित अभद्र व्यवहार को भी इस कार्रवाई का एक प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की गुटबाजी या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी कारण यह सख्त कार्रवाई की गई है ताकि पार्टी के भीतर एक स्पष्ट संदेश जाए और भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लग सके।

इस फैसले के बाद बिहार कांग्रेस में राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है। समर्थकों और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कार्रवाई आने वाले समय में संगठनात्मक पुनर्गठन का संकेत भी हो सकती है।

प्रदेश नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि पार्टी अनुशासन के साथ कोई समझौता नहीं करेगी और संगठन विरोधी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। इस कार्रवाई के बाद पार्टी के भीतर एक नई बहस शुरू हो गई है, जो आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है।

रिपोर्ट- नरोत्तम कुमार