Mokama Double Murder: मोकामा डबल मर्डर केस का खुलासा, पैसों के विवाद में दो दोस्तों की हत्या, दो गिरफ्तार

Mokama Double Murder: मोकामा के बरहपुर में कुएं से मिले दो शवों के मामले का पुलिस ने कुछ घंटों में खुलासा किया। पैसों के लेन-देन के विवाद में दो दोस्तों की हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार।

Mokama Double Murder: बिहार के मोकामा के बरहपुर में कुएं से दो शव मिलने के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। इस दोहरे हत्याकांड में दोस्तों का ही हाथ सामने आया है। पुलिस ने हत्या के मामले में दो लापता दोस्तों को गिरफ्तार किया है।


पैसों के लेन-देन को लेकर की गई हत्या

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पैसों के लेन-देन को लेकर दोस्तों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद में आरोपियों ने अपने ही दोस्तों की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों शवों को कुएं में फेंक दिया गया।


पुलिस ने कुछ घंटों में किया खुलासा


बरहपुर में कुएं से दो शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान दो लापता दोस्तों पर शक हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। फिलहाल, मामले से जुड़ी अन्य जानकारी और हत्या के तरीके को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

बाढ़ से रविशंकर की रिपोर्ट