पैसा कमाना है तो हर घर में लागू करें वैश्यावृति ! बिहार के उप मुख्यमंत्री के बिगड़े बोल, शराबबंदी पर अजीब नसीहत

बिहार को शराबबंदी से हो रहे राजस्व नुकसान के सवाल पर भड़कते हुए विजेंद्र यादव ने कहा कि मुनाफा कमाने के लिए हर घर में वैश्यावृति करने की छूट दे दी जाए.

उप मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव- फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार के उप मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने शुक्रवार को राज्य में लागू शराबबंदी से होने वाले राजस्व नुकसान के सवाल पर अजीब बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर शराबबंदी के कारण बिहार को राजस्व का नुकसान होता है तो इसका क्या मतलब है की मुनाफा कमाने के लिए वैश्यावृति करने की छूट दे दी जाए. हर घर में वैश्यावृति को करने का कानून लागूकिया जाए. उनका यह विवादित बयान राज्य में लागू शराबबंदी के खात्मे की उठ रही आवाज पर आया. 


दरअसल, विभिन्न रिपोर्टों में इस बात का जिक्र किया गया है कि बिहार को हर साल शराबबंदी के कारण सर्वाधिक राजस्व नुकसान झेलना पड़ता है. इतना ही नहीं हाल में देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों में शामिल नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) की एक स्टडी में भी कहा गया कि न तो बिहार में शराबबंदी से शराब पीने वाले कमे हैं और ना ही इससे महिलाओं के खिलाफ अपराध में कमी आई है. यहाँ तक कि तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क बना है जिससे राज्य के खजाने को भारी नुकसान हो रहा है. रिपोर्ट के बाद कई धड़ों ने बिहार में शराबबंदी को हटाने को लेकर आवाज बुलंद की है. 


हालांकि उप मुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने ऐसी मांगों को सिरे से नकार दिया. उन्होंने कहा कि शराब पीना कहीं से अच्छी आदत नहीं है. शराब को लेकर महात्मा गाँधी भी विरोधी रहे हैं. बिहार में एक अच्छे उद्देश्य के लिए शराबबंदी लागू की गई है. वहीं जो लोग शराब तस्करी जैसे अपराध में शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने गुजरात का उदाहरन देकर बताया कि वहां भी शराबबंदी है.


इसी दौरान उन्होंने राजस्व नुकसान के सवाल पर भड़कते हुए कहा कि मुनाफा कमाने के लिए वैश्यावृति करने की छूट दे दी जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब कहीं से अच्छी चीज नहीं है. इसलिए शराब पीने और इसके व्यापर का समर्थन किसी को नहीं करना चाहिए. उन्होंने विपक्ष सहित अन्य लोग जो इसका समर्थन करते हैं उन्हें आड़े हाथों लेते हुए जमकर सुनाया.

खजाना खाली नहीं 

विजेंद्र यादव ने कहा कि विपक्ष का यह कहना कि राज्य का खजाना खाली है पूरी तरह निराधार है. बिहार में पैसे की कोई नहीं है. राज्य की माली हालत पूरी तरह से सुदृढ़ है. इसलिए इसे लेकर किसी को सवाल उठाना और विशेषकर विपक्ष को बोलने का कोई अधिकार नहीं है.

रंजन की रिपोर्ट