पुलिस मुख्यालय में डीजीपी विनय कुमार ने फहराया तिरंगा, बोले- चुनौतियां बहुत हैं, मिलकर करना होगा सामना
Bihar Police Independence Day 2026: पुलिस मुख्यालय परिसर में बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।....
Bihar Police Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय पर्व पूरे जोश, जज्बे और गरिमा के साथ मनाया गया। पुलिस मुख्यालय परिसर में बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। झंडोत्तोलन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के वरिष्ठ पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।
तिरंगा फहराने के बाद डीजीपी विनय कुमार ने वहां मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पुलिस बल की जिम्मेदारियों और सामने मौजूद चुनौतियों पर काम करने की जरूरत पर जोर दिया।
डीजीपी ने पुलिस पदाधिकारियों से खास अपील करते हुए कहा कि पुलिस के सामने जो भी चुनौतियां हैं, उन पर गंभीरता से काम करना होगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर लगाम लगाना और आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों से पूरी निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज की शान और पुलिस बल के कर्तव्यबोध का संगम देखने को मिला।डीजीपी का संदेश साफ था कि बदलते दौर के साथ अपराध और सुरक्षा की चुनौतियां भी बदल रही हैं। ऐसे में पुलिस को नई चुनौतियों के मुताबिक अपनी कार्यप्रणाली और तैयारी को लगातार मजबूत करना होगा।
पुलिस मुख्यालय में आयोजित इस समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में तिरंगे को सलामी दी गई और देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों को याद किया गया।स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर डीजीपी ने पुलिस बल को सिर्फ बधाई नहीं दी, बल्कि आने वाली चुनौतियों से मजबूती के साथ निपटने का संदेश भी दिया।
रिपोर्ट- रंजीत कुमार