छठ महापर्व पर बिहार में बड़ी त्रासदी, 30 जिलों में 100 से अधिक लोगों की डूबने से मौत

छठ महापर्व बिहार के लिए कई परिवार के लिए काफी दुखद रहा. 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चले इस महापर्व के दौरान राज्य के 30 जिलों में 106 से ज्यादा लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई.

छठ महापर्व पर बिहार में बड़ी त्रासदी, 30 जिलों में 100 से अधिक लोगों की डूबने से मौत- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क: बिहार में 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाया गया छठ महापर्व कई परिवारों के लिए बहुत दुखद रहा। पूजा के दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों में 106 से ज्यादा लोग पानी में डूब गए, जिससे उनकी जान चली गई। कुछ लोग छठ घाट बनाते समय डूबे, और कुछ अर्घ्य देने के वक्त।

छठ महापर्व पर बिहार में दर्दनाक हादसा

चार दिनों का आस्था का महापर्व इस बार बिहार के कई घरों में मातम लेकर आया। अबतक मिली जानकारी के अनुसार सूबे के विभिन्न जिलों में 106 से ज़्यादा लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। ये हादसे घाट बनाने के दौरान और अर्घ्य देते समय हुए।

सबसे ज़्यादा मौतें:

  • पटना: 11
  • नालंदा: 8
  • वैशाली: 7

  • दरभंगा, मोतिहारी, मधुबनी और सीतामढ़ी जैसे जिलों में भी कई मौतें दर्ज की गईं।

  • इसके अलावा, उत्तर बिहार में छठ घाटों पर करीब 24 लोग डूब गए, जिनमें से 22 की मौत हो गई हैं, जबकि एक व्यक्ति लापता है. एक अन्य को समय रहते बचा लिया गया

कई लोग अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। यह आंकड़ा इस बात की ओर ध्यान दिलाता है कि घाटों पर सुरक्षा के और भी पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए।