Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, रहे सावधान

Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड जारी है। इसी मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इसको लेकर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। ठंड से लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है।

ठंड
ठंड ने बढ़ाई कनकनी - फोटो : प्रतीकात्मक

Bihar Weather:  बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड ने आमजनों की जीवन को प्रभावित कर दी है। राज्य में रात का तापमान लगातार 5°C से 10°C के बीच दर्ज हो रहा है। बीते सात दिनों से न्यूनतम तापमान एक अंक में बना हुआ है। मंगलवार की रात पारा गिरकर 8.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि पछुआ हवा की रफ्तार अब धीमी हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा की गति कम होने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी।

आज का मौसम कैसा रहेगा

बिहार मौसम सेवा केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को सुबह और शाम के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन के समय धूप खिलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन शाम होते ही ठिठुरन फिर बढ़ेगी। अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के साथ पछुआ हवा 25 किमी/घंटा की रफ्तार तक चल सकती है। तापमान में 1–2°C की क्रमिक बढ़ोतरी का अनुमान है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। 

पछुआ हवा की रफ्तार कम होने का असर

दिन का अधिकतम तापमान 26°C से 32°C और न्यूनतम तापमान 12°C से 18°C के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ हवा की रफ्तार कम होने से तापमान में गिरावट रुक जाती है, लेकिन इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका भी रहती है।

फसल हो रही प्रभावित 

उधर, सुबह के समय घने कोहरे और ओस की वजह से सब्जियों की फसल प्रभावित हो रही है। कई इलाकों में विजिबिलिटी में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य में दिन का सबसे अधिक तापमान 31.4°C पूर्णिया में रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान कैमूर जिले के अधौरा प्रखंड में 8.2°C दर्ज हुआ।