बिहार में 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग, मिली कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां

बिहार सरकार ने 2025 बैच के 11 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को जिला प्रशिक्षण हेतु पदस्थापित किया है। जानें पटना, मुजफ्फरपुर और गया समेत किन जिलों में हुई है इन अधिकारियों की तैनाती।

Patna - बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2025 बैच के अधिकारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है । लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में फेज-1 का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, इन 11 प्रशिक्षु अधिकारियों को व्यावहारिक अनुभव और जिला प्रशिक्षण के लिए बिहार के विभिन्न जिलों में तैनात किया गया है । इन सभी अधिकारियों को सहायक समाहर्त्ता-सह-सहायक दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है 

कार्यपालक दंडाधिकारी की मिलीं शक्तियां

नवनियुक्त अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन हेतु विशेष न्यायिक और प्रशासनिक अधिकार भी दिए गए हैं । अधिसूचना के अनुसार, इन सभी IAS अधिकारियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा-14 के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां प्रदान की गई हैं । इसके अतिरिक्त, उन्हें धारा-163 के तहत निहित शक्तियों का उपयोग करने का भी अधिकार होगा, जो उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद करेगा 

पटना और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में तैनाती

पदस्थापन की सूची में राज्य के प्रमुख जिलों को शामिल किया गया है, जहाँ श्री दीपक कुमार को पटना और श्री सौरभ सिन्हा को मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी दी गई है । अन्य अधिकारियों में श्री राज कृष्ण झा को पूर्वी चम्पारण, श्री अंकुर त्रिपाठी को वैशाली, सुश्री फरखंदा कुरैशी को बक्सर, सुश्री कुमुद मिश्रा को पूर्णिया, श्री केतन शुक्ला को सहरसा, श्रीमती कल्पना रावत को दरभंगा, श्री निलेश गोयल को गया, श्री प्रिन्स राज को नवादा और श्री अमित मीणा को भोजपुर भेजा गया है । यह आदेश राज्यपाल के निर्देश से 1 अप्रैल 2026 को जारी किया गया है 


क्र.

पदाधिकारी का नाम

पदस्थापन जिला

1

 राज कृष्ण झा

पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी 

2

 अंकुर त्रिपाठी

वैशाली, हाजीपुर 

3

 सौरभ सिन्हा

मुजफ्फरपुर 

4

 फरखंदा कुरैशी

बक्सर 

5

 कुमुद मिश्रा

पूर्णिया 

6

 केतन शुक्ला

सहरसा 

7

मती कल्पना रावत

दरभंगा 

8

 निलेश गोयल

गया 

9

 प्रिन्स राज

नवादा 

10

 अमित मीणा

भोजपुर 

11

 दीपक कुमार

पटना