Bihar MLC Election: MLC चुनाव को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज, तेजस्वी यादव ने बुलाई बैठक, RJD में होगा मंथन

Bihar MLC Election: बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। ...

MLC चुनाव को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज- फोटो : reporter

Bihar MLC Election: बिहार में विधान परिषद  चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनावी रणनीति को धार देने और संगठन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय जनता दल  और भारतीय जनता पार्टी  दोनों सक्रिय हो गई हैं। एक तरफ राजद नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों और विधान पार्षदों की बैठक बुलाई है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी चुनावी तैयारियों को मजबूत करने में जुटी है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे RJD के नेता

राजद नेता तेजस्वी यादव की ओर से बुलाई गई बैठक में पार्टी के सभी विधायक, पूर्व विधायक और विधान पार्षद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। बैठक को विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। इसमें चुनावी रणनीति, संगठन की भूमिका और पार्टी की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है।राजद नेतृत्व की कोशिश चुनाव से पहले पार्टी के नेताओं के बीच बेहतर तालमेल कायम करने और अपनी रणनीति को मजबूत बनाने की है। बैठक में होने वाले विचार-विमर्श के बाद पार्टी की आगे की रणनीति को लेकर तस्वीर स्पष्ट हो सकती है।

BJP ने भी संभाला मोर्चा, प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी भी विधान परिषद चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में चुनावी तैयारियों और संगठन की रणनीति पर मंथन किया गया। भाजपा की ओर से भी चुनाव को गंभीरता से लेते हुए पार्टी नेताओं के बीच समन्वय और रणनीतिक तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में बिहार की राजनीति में विधान परिषद चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

चुनावी रणनीति पर नजर, आगे की तैयारी अहम

विधान परिषद चुनाव को लेकर राजद और भाजपा की सक्रियता से बिहार का राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। दोनों दल अपने-अपने स्तर पर रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। अब सबकी नजरें तेजस्वी यादव की बैठक में होने वाले फैसलों और भाजपा की आगामी चुनावी गतिविधियों पर टिकी हैं।

रिपोर्ट- रंजन कुमार सिंह