Bihar News: विधायक सिद्धार्थ सौरभ को उप मंत्री का दर्जा, सम्राट सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बिहार सरकार ने बिक्रम विधायक सिद्धार्थ सौरभ को 'राज्य के उप मंत्री' का दर्जा प्रदान किया है।मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, विधायक सौरभ नव-पुनर्गठित 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' के सदस्य मनोनीत

सिद्धार्थ सौरभ को उप मंत्री का दर्जा- फोटो : Reporter

बिहार सरकार ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का नए सिरे से पुनर्गठन किया है, जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन को मजबूत करना है। इस नव-पुनर्गठित हाई-प्रोफाइल समिति की कमान खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी संभालेंगे, जिन्हें समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, राज्य के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को इस समिति में कार्यकारी अध्यक्ष की बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे यह साफ है कि सरकार विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग को लेकर बेहद गंभीर है।


सिद्धार्थ सौरभ बने 'राज्य के उप मंत्री', नीलम देवी समेत 12 सदस्य शामिल

इस नव-पुनर्गठित समिति में कुल 12 सदस्यों को जगह दी गई है, जिसमें सबसे बड़ा चौंकाने वाला और चर्चा का केंद्र बिक्रम विधानसभा क्षेत्र से विधायक सिद्धार्थ सौरभ का नाम रहा है। सरकार ने सिद्धार्थ सौरभ को 'राज्य के उप मंत्री' का दर्जा प्रदान किया है, जिससे उनके समर्थकों में भारी उत्साह है। सिद्धार्थ सौरभ के अलावा समिति में मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी और विधायक नीलम देवी, चेतन आनंद, संगीता कुमारी, भरत बिंद, मुरारी प्रसाद गौतम, ललन कुमार मंडल, प्रहलाद यादव, जगन्नाथ ठाकुर, राजेश कुमार वर्मा, भारती मेहता और चंदन कुमार सिंह जैसे प्रमुख नाम शामिल किए गए हैं। सम्राट सरकार ने बिक्रम विधानसभा क्षेत्र से विधायक सिद्धार्थ सौरभ को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें 'राज्य के उप मंत्री' का दर्जा प्रदान किया है। सरकार के इस फैसले से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सिद्धार्थ सौरभ को यह सम्मान और जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों और क्षेत्र की जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

 

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने जारी की अधिसूचना

इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा शुक्रवार को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सरकार ने विधायक सिद्धार्थ सौरभ को नव-पुनर्गठित 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' का सदस्य मनोनीत किया है। इसी मनोनयन के साथ ही उन्हें राज्य के उप मंत्री के समकक्ष तमाम सुविधाएं और अधिकार सौंपे गए हैं।


सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग की मिली जिम्मेदारी

इस नई जिम्मेदारी के तहत सिद्धार्थ सौरभ मुख्य रूप से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' के सदस्य के रूप में उनका मुख्य काम धरातल पर योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देना और उनकी मॉनिटरिंग करना होगा, ताकि सरकारी नीतियों का लाभ सीधे जनता तक पारदर्शी तरीके से पहुँच सके।


क्षेत्र के विकास और राजनीतिक कद में होगी बढ़ोतरी

सिद्धार्थ सौरभ को उप मंत्री का दर्जा मिलने से न केवल उनके राजनीतिक कद में बड़ा इजाफा हुआ है, बल्कि बिक्रम विधानसभा क्षेत्र के विकास को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। स्थानीय नेताओं और जनता का मानना है कि इस महत्वपूर्ण पद पर आने के बाद क्षेत्र की समस्याओं को सरकार के समक्ष और अधिक मजबूती से रखा जा सकेगा, जिससे स्थानीय विकास कार्यों को बल मिलेगा।

रिपोर्ट - ऋषिकेश कुमार