Bihar Panchayat Elections: बिहार पंचायत चुनाव में नहीं कर सकेंगे वोट चोरी! इलेक्शन में यूज होगा चिप वाला EVM, हर वोट रहेगा सेफ, जानिए कैसे

Bihar Panchayat Elections: राज्य निर्वाचन आयोग ने पहली बार सभी पदों के लिए EVM से मतदान कराने का फैसला लिया है। खास बात यह है कि इन मशीनों में विशेष चिप लगाई गई है, जिससे हर वोट लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा।

बिहार पंचायत चुनाव को लेकर खास तैयारी - फोटो : social media

Bihar Panchayat Elections: बिहार पंचायत चुनाव में को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। दरअसल, इस वर्ष होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव में ईवीएम से वोट डाले जाएंगे। वहीं ईवीएम में चीप का इस्तेमाल होगा जिससे वोट चोरी या वोट की हेराफेरी की कोई गुंजाइज नहीं होगी। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने अहम फैसला लिया है। ईवीएम में जिस चिप का इस्तेमाल होगा वो हर एक वोट को सेफ रखेगा। 

हर वोट को सुरक्षित रखेगा ईवीएम 

बता दें कि, राज्य के सभी छह पदों के लिए मतदान बिहार राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष रूप से डिजाइन की गई EVM मशीनों के जरिए कराया जाएगा। इन नई EVM मशीनों की सबसे बड़ी खासियत इनमें लगाई गई अतिरिक्त चिप है। इस चिप में हर डाला गया वोट सुरक्षित रहेगा, भले ही EVM की मुख्य मेमोरी डिलीट कर दी जाए। यानी किसी भी विवाद की स्थिति में वर्षों बाद भी वोटिंग का डेटा साक्ष्य के रूप में देखा जा सकेगा।

6 पदों के लिए होगा चुनाव

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत वार्ड सदस्य, मुखिया, पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। सभी पदों के लिए EVM का इस्तेमाल पहली बार होगा। चुनाव के लिए EVM की आपूर्ति की जिम्मेदारी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) को सौंपी गई है। जानकारी के मुताबिक, मई के बाद EVM की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

डीएम करेंगे ईवीएम का रखरखाव

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारियों को EVM के सुरक्षित रखरखाव की तैयारी करने का निर्देश दिया है। ECIL से मशीनों को सीधे जिलों में भेजने की व्यवस्था की जा रही है। नई तकनीक के जरिए चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की कोशिश की जा रही है। EVM की मेमोरी हर चुनाव से पहले डिलीट कर दी जाएगी, लेकिन अतिरिक्त चिप में सुरक्षित डेटा भविष्य में भी उपलब्ध रहेगा।