बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती PET का रिजल्ट जारी, 11,847 अभ्यर्थी चयनित, रिजल्ट देखने यहां करें क्लिक
PET के आधार पर कुल 11,847 अभ्यर्थियों को अगले चरण, यानी मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा (DET) के लिए चयनित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों की सूची पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर है.
Bihar Police Driver Constable Recruitment : बिहार पुलिस में चालक सिपाही भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी बड़ी अपडेट मंगलवार को सामने आई है। चालक सिपाही भर्ती के लिए केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत जारी किया गया है। पर्षद के अनुसार, बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में चालक सिपाही के 4,361 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित PET परीक्षा 12 मार्च 2026 से 24 मार्च 2026 तक पटना के गर्दनीबाग स्थित शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल) में कराई गई थी।
PET के आधार पर कुल 11,847 अभ्यर्थियों को अगले चरण, यानी मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा (DET) के लिए चयनित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों की सूची पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर ‘Bihar Police’ टैब में 28 अप्रैल 2026 को प्रकाशित की गई है। रिजल्ट देखने के लिए www.csbc.bihar.gov.in पर क्लिक कर सकते है.
उपस्थिति और परिणाम का विवरण
परीक्षा में कुल 14,624 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 888 अनुपस्थित रहे। वहीं असफल अभ्यर्थियों का आंकड़ा भी सामने आया है— कदाचार के आधार पर निरस्त: 4, दौड़ में असफल: 2,307 और अन्य स्पर्धाओं में असफल: 470 हैं।
पर्षद ने स्पष्ट किया है कि मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा (DET) की तिथि, समय और स्थान की जानकारी अलग से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत पहले लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों को PET के लिए बुलाया गया था। अब PET में सफल अभ्यर्थी अगले चरण की परीक्षा में शामिल होंगे।