Bihar Sarkari Naukri: बिहार के इस विभाग में जल्द होगी बड़ी बहाली, इतने पदों होगी नियुक्ति, अंतिम चरण में प्रक्रिया

Bihar Sarkari Naukri: बिहार के इस विभाग में जल्द ही इतने पदों के लिए बहाली निकाली जाएगी। नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है....

सरकारी नौकरी
इस विभाग में होगी बड़ी बहाली - फोटो : social media

Bihar Sarkari Naukri: बिहार में जमीन सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। जमीन सर्वे के काम में तेजी लाने के लिए जल्द ही राजस्व विभाग में नए सर्वे कर्मियों की भर्ती होगी। जानकारी अनुसार भूमि सर्वेक्षण और बंदोबस्त कार्यों में तेजी लाने के लिए बिहार सरकार जल्द ही 1249 नए सर्वे कर्मियों की बहाली करने जा रही है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसके लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) से शीघ्र मेधा सूची जारी करने का अनुरोध किया है।

बहाली के बाद बढ़ेगी सर्वे कर्मियों की संख्या

राजस्व व भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने बहाली प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए विभागीय सचिव जय सिंह को निर्देश दिए हैं कि चयन प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। इससे पहले मंत्री ने विशेष भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त की प्रगति की समीक्षा बैठक भी की थी। वर्तमान में राज्य में 11262 सर्वे कर्मी कार्यरत हैं। नयी बहाली के बाद यह संख्या बढ़कर 12511 हो जाएगी। जिससे भूमि सर्वे के काम में और गति आने की उम्मीद है।

इन पदों पर होगी भर्ती 

जानकारी अनुसार नए बहाल किए जा रहे 1249 पद वे हैं जो पूर्व चयनित अभ्यर्थियों के योगदान नहीं देने के कारण रिक्त रह गए थे। इन पदों को मानदेय आधारित संविदा पर भरा जा रहा है। रिक्त पदों में शिविर प्रभारी - 49 पद, कानूनगो - 58 पद, लिपिक - 89 पद और अमीन 1053 पद शामिल हैं।

परीक्षा के जरिए चयन, लेकिन योगदान नहीं देने से पद खाली

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा विशेष सर्वेक्षण के चार पदों विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो, विशेष सर्वेक्षण अमीन और विशेष सर्वेक्षण लिपिक के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। पिछले वर्ष जुलाई में इन पदों पर 9888 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। उन्हें 3 जुलाई 2024 को नियुक्ति पत्र सौंपे गए और 4 से 10 जुलाई के बीच जिलों में योगदान देना था। लेकिन कई बार अवसर दिए जाने के बावजूद 1249 पदों पर उम्मीदवारों ने योगदान नहीं दिया। जिस कारण अब पुनः बहाली की जा रही है।

दिसंबर 2026 तक पूरा करना है सर्वे कार्य

भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस कार्य को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। यह अभियान दो चरणों में चलाया जा रहा है। पहले चरण में 20 जिलों के 89 अंचल शामिल थे। दूसरे चरण में शेष 445 अंचलों में कार्य शुरू हुआ है। नए सर्वे कर्मियों की बहाली से प्रगति में तेजी आने की उम्मीद है और भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Editor's Picks