Bihar Voter List Revision: बिहार में आज जारी होगा SIR का फाइनल लिस्ट, पहले ड्राफ्ट में कटे थे 65 लाख नाम, फिर लिस्ट में नहीं है नाम तो जानिअए क्या करें?
Bihar Voter List Revision: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चल रहे मतदाता पुनरीक्षण सूची का फाइनल लिस्ट आज चुनाव आयोग जारी करेगा। पहले ड्राफ्ट में करीब 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए थे। वहीं आज फाइनल लिस्ट जारी होगा।
Bihar Voter List Revision: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। चुनाव के घोषणाओं की तिथि सामने आने ही वाली है। इसी बीच आज चुनाव आयोग विशेष मतदाता पुनरीक्षण की अंतिम सूची जारी करेगा। पहले ड्राफ्ट लिस्ट ने करीब 65 लाख लोगों के नामों को काटा था। वहीं अगर फाइनल लिस्ट में भी आपका नाम ना हो तो आपको क्या करना होगा आइए जानते हैं।
आज जारी होगा अंतिम लिस्ट
दरअसल, बिहार में चुनाव आयोग (EC) मंगलवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की अंतिम सूची जारी करेगा। अनुमान है कि इस फाइनल लिस्ट में करीब 7.3 करोड़ मतदाता शामिल होंगे, जिनमें लगभग 14 लाख नए वोटर्स भी जोड़े जाएंगे।
24 जून से शुरु हुई थी प्रक्रिया
बता दें कि, यह प्रक्रिया 24 जून 2025 से शुरू हुई थी। EC के अनुसार, राज्य में 7.89 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं से दोबारा फॉर्म भरवाए गए थे। 1 अगस्त को जारी सूची में 65 लाख नाम हटाए गए थे। इनमें मृत मतदाता, स्थायी रूप से बाहर चले गए लोग और दोहरे वोटर आईडी धारक शामिल थे। आंकड़ों के मुताबिक, 22 लाख मतदाताओं की मौत हो चुकी थी, जबकि 36 लाख लोग अपने घरों पर नहीं मिले और 7 लाख नए स्थानों पर स्थायी निवासी बन गए।
आधार हुआ 12वां वैध दस्तावेज
शुरुआत में 11 दस्तावेजों को मान्य किया गया था। लेकिन 8 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने आधार को भी पहचान पत्र के रूप में मान्यता दी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आधार पहचान का प्रमाण है, नागरिकता का नहीं।ृ
विवाद और विपक्ष के सवाल
विपक्ष ने SIR पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि यह प्रक्रिया लोगों को वोटिंग अधिकार से वंचित करने की साजिश है। विपक्ष का तर्क है कि 2003 से अब तक बिहार में 5 चुनाव हो चुके हैं, तो क्या वे सभी गलत थे? साथ ही सवाल उठाया गया कि इस प्रक्रिया को विधानसभा चुनावों से पहले जल्दबाजी में क्यों शुरू किया गया।
फाइनल लिस्ट में ना हो नाम तो जानिए क्या करें
फाइनल मतदाता सूची के बाद भी जिनके नाम छूट जाएंगे, वे फॉर्म-6 भरकर बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। यह आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से संभव होगा। नामांकन की अंतिम तिथि से 8 दिन पहले तक नाम जोड़ा जा सकता है। यदि 7 दिनों तक किसी आपत्ति की सूचना नहीं मिलती, तो निर्वाची पदाधिकारी 8वें दिन नाम जुड़ने की मंजूरी दे देंगे। आज की सूची जारी होने के साथ ही राज्य में चुनावी तैयारियां और तेज हो जाएंगी।