Bihar Weather: बिहार में बढ़ी ठंड, कोहरे ने दी दस्तक, जानिए कब अब इस दिन से होगी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी
Bihar Weather: बिहार में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट ले ली है। राज्य के कई हिस्सों में सर्दी ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम की ठंडी हवाएं अब सिहरन पैदा कर रही हैं, वहीं रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है।
Bihar Weather: बिहार के मौसम में उतराव चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ग्रामीण इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं प्रदेश भर में सुबह और शाम की सुबह और शाम की ठंडी हवाएं अब सिहरन पैदा कर रही हैं, वहीं रात का तापमान लगातार नीचे जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में ठंड का असर और अधिक बढ़ने की संभावना है। आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में सुबह के समय घना कोहरा पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले सकता है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो जाएगी।
दिन रात के तापमान में गिरावट
मौसम विभाग की मानें तो, आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही पछुआ हवाएं 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना बनी रहेगी। अगले 24 से 72 घंटों के दौरान उत्तर बिहार और आसपास के क्षेत्रों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना है। राज्य में न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है।
कैसा रहेगा नवंबर का मौसम?
मौसम विभाग की मानें तो नवंबर महीने में दिन की शुरुआत कोहरे के बीच होगी। अगले 10 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस महीने अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है। नवंबर में न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जबकि सामान्यतः यह क्रमशः 19-20 और 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
नवंबर के दूसरे सप्ताह में होगी बारिश
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर में आमतौर पर बहुत कम बारिश होती है, लेकिन इस बार हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। दूसरे सप्ताह में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। पिछले साल इसी महीने करीब 10 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जबकि इस बार 12 से 15 मिलीमीटर तक वर्षा दर्ज हो सकती है। वहीं, बिहार के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में बादल और धुंध का असर अधिक रहेगा, जबकि उत्तर और पश्चिम के इलाके अपेक्षाकृत साफ रहेंगे।