Bihar Weather: बिहार में बढ़ी सिहरन, तापमान में भारी, अगले 48 घंटे रहे सावधान, जानिए मौसम विभाग का अलर्ट
Bihar Weather: बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर प्रदेश में दिखने लगा है। प्रदेश में सिहरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में तापमान और गिरने की संभावना जताई है।
Bihar Weather: बिहार में ठंड बढ़ गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर साफ दिखने लगा है। ठंड से सिहरन बढ़ने लगी है। प्रदेश में सर्द हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, ज्यादातर जिलों में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई। वहीं न्यूनतम तापमान भी 1 से 2 डिग्री नीचे चला गया है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं लगातार चल रही हैं, जिससे तापमान में और गिरावट की संभावना है।
48 घंटे में और गिरेगा पारा
आने वाले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है। दिन में भी सर्द हवाओं के कारण धूप का असर कमजोर बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और देर शाम घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। उत्तर बिहार के जिलों में न्यूनतम तापमान करीब 20°C है, जबकि दक्षिण बिहार के जिलों में यह 16°C के आसपास बना हुआ है। इसका अर्थ है कि दक्षिण बिहार के हिस्सों में रातें अब और ज्यादा ठंडी महसूस हो रही हैं।
कैसा रहेगा आज का मौसम
शनिवार की सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है, जबकि शाम को आसमान में धुंध बनी रह सकती है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में पछुआ हवाएं मध्यम से तेज़ रफ्तार (40 किमी/घंटा तक) से चलने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 28°C से 30°C के बीच और रात का न्यूनतम तापमान 16°C से 20°C के बीच रह सकता है। हालांकि धूप निकलेगी, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी। शुक्रवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।