Bihar Weather:बिहार में गर्मी के तेवर से सहमी गुलाबी सर्दी, खिली धूप के साथ तेज हवा,मार्च में ही हीट वेव का अलर्ट,बारिश की भी संभावना

Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार एक च5विक्षोभ सक्रिय है ।इसके कारण मार्च में हीं बिहार में लोगों को गर्मी की लहर का सामना करना पड़ सकता है।...

Bihar Weather
मार्च में हीट वेव का अलर्ट- फोटो : social Media

Bihar Weather:बिहार में  फाल्गुन मास में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरु कर दिए  हैं।कई शहरों में पारा सामान्य से ज्यादा रहने पर मौसम का मिजाज गर्म रहा है। हालांकि सुबह शाम में अब गुलाबी ठंडक का असर बरकरार है।मौसम विभाग के अनुसार 3 से 5 मार्च तक सूबे का में मौसम के पूरी तरह से साफ रहेगा। दिन के समय खिली धूप खिली रहेगी जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। 

यहीं नहीं मार्च में हीं बिहार में लोगों को गर्मी की लहर का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के मध्य में सूबे कुछ क्षेत्रों में प्रखर गर्मी की आशंका है। दक्षिण बिहार के बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल में एक या दो दिनों तक हीट वेब चलने की संभावना है।  साथ ही कुछ क्षेत्र में बारिश भी हो सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार, 3 मार्च को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, भागलपुर, मुंगेर और बांका जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अतिरिक्त, राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। हालांकि, मार्च के पहले सप्ताह में बिहार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और पूर्वोत्तर असम के आसपास चक्रवाती हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। इसके चलते मौसम में हल्की गतिविधि देखी जा रही है। विभाग के अनुसार 4 मार्च से अगले एक सप्ताह तक तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इस सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है।




Editor's Picks