Bihar Weather: बिहार में होली के दिन तल्ख हुआ मौसम का मिजाज,36 डिग्री पहुंचा पारा,इस दिन होगी झमाझम बारिश
Bihar Weather: मौसम विभाग की ओर से ताजा मौसम अपडेट के अनुसार होली के दिन कई जिलों में प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है।...

Bihar Weather:मार्च महीने में दूसरे सप्ताह में ही प्रचंड गर्मी का अहसास लोगों को हो रहा है।इसबार गर्मी के तेवर बेहद सख्त रहेंगे। प्रचंड लू अप्रैल में चलने की पूरी संभावना है। अब तो मौसम विभाग ने भी गर्मी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। सूबे के जिलों का तापमान हर दिन बढ़ रहा है। होली के दिन गर्मी सताएगी। बिहार के कमोबेस सभी जिलों का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है। औरंगाबाद में तो तापमान का पारा 35 डिग्री से उपर पहुंचा है। आज भी अधिकतम तापमान का दायरा बढ़ेगा। लगभग सभी जिले का तापमान 30 डिग्री के ऊपर ही रहने वाला है। लेकिन राहत की खबर है कि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण बिहार के कुछ जिलों में इसका प्रभाव देखा जा सकता है।इसके कारण 16 मार्च को कुछ जिलों में बारिश होगी।
विभाग के अनुसार राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में शाम के बाद आसमान में आंशिक बादल और मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है । आज पटना और उसके आसपास के क्षेत्र में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राज्य के अधिकतम तापमान में 02 से 03 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। उसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कई जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।पटना में तापमान 34.6 डिग्री,औरंगाबाद में 35.8 डिग्री, गया में 35.1 डिग्री अदरभंगा में 34.9 डिग्री, मुंगेर में 34.1 डिग्री, भागलपुर में 33.7 डिग्री, मोतिहारी में 34.6 डिग्री, सुपौल में 31.6 डिग्री, किशनगंज में 30.2 डिग्री और पूर्णिया में 32.7 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
बहररहाल मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च 2025 को, बिहार में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, इस दिन कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने की उम्मीद है।पटना में 15 मार्च को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इस दिन मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, और आसमान साफ रहेगा। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है, विशेषकर अगले दिन यानी 16 मार्च को।