Bihar weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, ठंड- गर्मी के बाद अब बारिश की बारी,दो दिनों में तेजी से गिरेगा इन जिलों का तापमान
Bihar weather: एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. ..

Bihar weather:बिहार के मौसम में तपिश लौट आई है और मंगलवार को बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के किसी भी इलाके में वर्षा दर्ज नहीं की गई, साथ ही राज्य का मौसम मुख्य तौर पर शुष्क ही रहा। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आने की संभावना है। कुछ जिलो में तेज हवा चलने और आसमान के साफ रहने से मौसम सामान्य बना रहेगा। सुबह और शाम हल्की ठंड का अनुभव होगा।पटना में लोगों को सुबह शाम सर्दी का अहसास हो रहा है। सुबह के 8 बजे के बाद मौसम में तल्खी आनी शुरु हो रही है।
8 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 8 से 9 मार्च के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। इसके कारण पटना और बिहार के उत्तरी और मध्य भागों में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं।बारिश और बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। हालांकि, दिन का तापमान सामान्य रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार बक्सर, अरवल, औरंगाबाद और रोहतास में 6 और 7 मार्च को तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है, जब अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
प्रदेश में तेज हवाओं और आंशिक बादलों के प्रभाव के कारण पटना समेत 28 शहरों में अधिकतम तापमान में कमी आई है। पटना का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि खगड़िया में 32.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ऊँचा तापमान रिकॉर्ड किया गया।