Bihar Weather: गुनगुनी धूप के बीच सर्द हवा से बढ़ेगी ठंड , बिहार में फिर मौसम बदलने वाला है रंग, IMD ने 7 जिलों के लिए जारी किया यलो अलर्ट
Bihar Weather: बिहार में ठंडी पछुआ हवा चलने की संभावना है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। IMD ने घने कुहासा को लेकर अलर्ट जारी किया है।
Bihar Weather: बिहार में ऋतुराज वसंत के आगमन का अहसास होना शुरु हो गया है। सूबे का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 2-3 दिन बादलों की मौजूदगी रहेगी और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. मौसम विभाग ने गोपालगंज, पूर्वी-पश्चिमी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढी, सुपौल, पुर्णिया और किशनगंज में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है.
3 फरवरी को एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जो बिहार के मौसम को प्रभावित कर सकता है। यह विक्षोभ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में वर्षा का कारण बन सकता है।इससे बिहार में ठंडी पछुआ हवा चलने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। IMD ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है क्योंकि इस दौरान घना कुहासा भी छा सकता है।
आइएमडी पटना के अनुसार तीन फरवरी को सक्रिय होने वाला शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ पांच फरवरी तक गुजर जायेगा. इसके बाद छह फरवरी से बिहार के तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है. इससे ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन कड़ाके की ठंड लौटने के आसार नहीं के बराबर हैं.
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों जैसे सुपौल, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा आदि में येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट घने कुहासे के कारण जारी किया गया है, जो 3 फरवरी तक जारी रह सकता है। इसके अलावा, 6 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव की संभावना भी जताई गई है।
हालांकि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है, लेकिन कड़ाके की ठंड लौटने के आसार नहीं हैं। IMD ने बताया कि 6 फरवरी से जब पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो जाएगा, तब तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।