Bihar Politics: लालू यादव और राबड़ी देवी के शासन काल को हालात ने बनाया 'जंगलराज', भाजपा सांसद शंभू शरण पटेल का तेजस्वी यादव पर हमला

Bihar Politics: भाजपा सांसद शंभू शरण पटेल ने नेता प्रतिपक्ष सह राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि लालू यादव और राबड़ी देवी के शासन काल के हालात ने उसे जंगलराज बना दिया था।

तेजस्वी पर बड़ा हमला - फोटो : social media

Bihar Politics:  बिहार की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा सांसद शंभू शरण पटेल ने नेता प्रतिपक्ष सह राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव करीब 20 वर्षों से सत्ता से दूर हैं, उनसे पूछा जाना चाहिए कि वे सत्ता से बाहर क्यों हैं। इसका जवाब उन्हें खुद देना चाहिए।

‘लालू-राबड़ी शासन में था जंगलराज’

पटेल ने कहा कि लालू यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल में हालात ऐसे थे कि अदालतों को भी ‘जंगलराज’ कहना पड़ता था। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत हुई है। भाजपा सांसद ने कहा कि बिहार में सुशासन का राज है और अपराध के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि जो भी अपराधी होगा, उसे जेल की सलाखों के पीछे जाना ही पड़ेगा।

पप्पू यादव के ट्वीट पर प्रतिक्रिया

सांसद ने पप्पू यादव के ‘बंदर’ वाले ट्वीट पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव ही स्पष्ट करें कि वे अपने ट्वीट में किसे ‘बंदर’ बता रहे हैं। बयान के बाद बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने के आसार हैं। दरअसल, पप्पू यादव ने ट्विट कर कहा था कि, "नाबालिग था अब बंदर बन गया है, इस बंदर के हाथ में बिहार है, स्वाभिमान की पगड़ी उतार, कमीशन बटोरने के लिए, पगड़ी को गमछा बना लिया।"

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट