Bihar News: पटना में लापता मासूम छात्रा की निर्मम हत्या, सिर पर जख्म के मिले कई निशान, इलाके में हड़कंप

Bihar News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक मासूम छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई है। छात्रा के सिर पर जख्म के कई निशान मिले हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

छात्रा की निर्मम हत्या - फोटो : reporter

Bihar News: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक स्कूली छात्रा की अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी है। छात्रा 10 वर्ष की बताई जा रही है। मृतका के सिर पर कई जगह जख्म के निशान मिले है। मृतका की पहचान रौशनी कुमार के रुप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। 

मासूम की निर्मम हत्या 

दरअसल, पूरा मामला बायपास थाना क्षेत्र के सती चौड़ा के पास का है। छात्रा के साथ कुछ गलत होने की भी आशंका जताई जा रही है। परिजनों के अनुसार छात्रा बुधवार सुबह से ही लापता थी। वहीं आज यानी गुरुवार को बच्ची का शव मिलने से कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर से दूध लेने के लिए बीते दिन निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। परिजनों अब तक उसकी तलाश कर रहे थे। वहीं मौके पर डॉग और एफएसएल की टीम पहुंच गई है। 

घर से 500 मीटर दूर गली में मिला शव 

बच्ची का शव उसके घर से करीब 500 मीटर दूर एक गली से कंबल में लिपटा हुआ बरामद किया गया। मृतका की पहचान रोशनी कुमारी के रूप में हुई है, जो बुधवार सुबह से लापता थी। परिजनों के अनुसार, रोशनी बुधवार सुबह स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर तैयार थी। इसी दौरान वह पड़ोस में दूध देने गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने देर शाम पुलिस को सूचना दी। करीब 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह उसका शव मिलने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

पहले बेरहमी से की पिटाई फिर मार डाला 

बच्ची के पिता अनु यादव ने बताया कि उनकी कुछ लोगों से दुश्मनी है, लेकिन यह नहीं पता कि किसने उनकी बेटी की हत्या कर दी। वहीं, दादी राजमंति देवी ने कहा कि उनके कहने पर ही रोशनी दूध देने गई थी, और अब उन्हें गहरा पछतावा हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची के शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे अंदेशा है कि हत्या से पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

जांच में जुटी पुलिस 

बाईपास थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों से पूछताछ जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पटना से रजनीश की रिपोर्ट