Bihar News: एक दिन पहले खरीदी इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका, वार्ड पार्षद के घर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
Bihar News: बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां चार्जिंग में लगे इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक ब्लास्ट होने से वार्ड पार्षद के घर में भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Bihar News: बिहार के नवादा में इलेक्ट्रिक स्कूटी में तेज धमाका हुआ। जिससे घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों का नुकसान हो गया। मामला वारसलीगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 6 का है। जहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में हुए धमाके से वार्ड पार्षद के घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई।
नई स्कूटर में जोरदार ब्लास्ट
जानकारी के अनुसार, वार्ड पार्षद सुनैना देवी के पुत्र विकास कुमार बुधवार रात करीब 10 बजे नई इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदकर घर लाए थे। स्कूटी की पूजा करने के बाद उसे चार्जिंग पर लगाया गया। करीब दो घंटे बाद अचानक स्कूटी में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे घर में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग तेजी से फैल गई।
कई कीमती सामान जलकर राख
आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा टीवी, फ्रिज, पंखा, मोटरसाइकिल सहित कई कीमती सामान जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस हादसे में करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वार्ड पार्षद सुनैना देवी मुरलाचक की निवासी हैं। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
नवादा से अमन की रिपोर्ट