Bihar Politics - बिहार को छोटा राज्य बताकर कांग्रेस ने बता दी अपनी मानसिकता, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा जनता चुनाव में देगी जवाब
Bihar Politics - बिहार को छोटा राज्य बताने पर कांग्रेस अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ गई है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा यह कांग्रेस की पुरानी मानसिकता है। उन्होंने कांग्रेस के बयान को अपमानजनक बताया है।
Patna - बिहार को छोटा मोटा राज्य बताने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर राजनीतिक हमला तेज हो गया है। जहां पहले चिराग पासवान ने उनके बयान को बिहार के लिए अपमानजनक बताया है। वहीं अब राज्यसभा सांसद व रालोमो प्रमुख उप्रेंद कुशवाहा ने भी खड़गे के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होनें कांग्रेस अध्यक्ष के बयान के पुरानी मानसिकता वाला बताया है।
पटना में मीडिया से बात करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह कांग्रेस की पुरानी मानसिकता रही है। वे बिहार जैसे राज्य को कुछ समझते नहीं हैं। जैसी मानसिकता है ऐसा बोलकर एक बार फिर प्रदर्शन दिया है।
देश को बनाते हैं बिहार के लोग
बिहार के लोग देश को बनाते हैं बिहार के बारे में कांग्रेस के लोग इस तरह की टिप्पणी करते हैं या पुरानी मानसिक ताकत है लेकिन यह बहुत ही आपत्तिजनक है। पहले स्थिति में जो भी उन्होंने किया हो आज की तारीख में बिहार की टिप्पणी बिहार के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसका चुनाव में काम यादव घटना पड़ेगा
सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी है राजद
तेजस्वी यादव फिर से 17 महीने की बात कर रहे हैं कुशवाहा समाज के वोटर को अपने पक्ष में करने के लिए कहा है कि कुशवाहा समाज एक कदम चलेंगे तो हम चार कदम चलेंगे जिस पर उन्होंने कहा कि उनकी बात पर बिहार की जनता कभी भरोसा नहीं करने वाली है जो पार्टी सर से पाव तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई हो उस पार्टी के नेता इस तरह की बात कर रहे हैं उसे पर कौन भरोसा करेगा।
चुनाव आयोग के द्वारा कहा जा रहा है कि इस सिटीजनशिप के बारे में किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह चीज हमने देखा नहीं है उसके बारे में हम कुछ नहीं कह पाएंगे।
रिपोर्ट - अभिजीत सिंह