NEET Student Death Case: NEET छात्रा मौत मामला में CBI ने SIT टीम को लीड कर रही डीएसपी और दो थानाध्यक्ष को किया तलब, पूछताछ जारी

NEET Student Death Case:

NEET Student Death Case: NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में जांच अब तेज हो गई है। सरकार की अनुशंसा के बाद केस को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपे जाने के बाद एजेंसी ने सक्रियता बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, CBI के पटना कार्यालय में गठित एसआईटी टीम के सदस्य, कदमकुआं थाना और राम कृष्णा नगर थाना के थानाध्यक्ष को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 

SIT टीम को लीड कर रही डीएसपी और थानाध्यक्ष  से पूछताछ 

कार्यालय में एसआईटी टीम को लीड कर रहीं सचिवालय डीएसपी-1 डॉ. अनु, कदमकुआं थानाध्यक्ष और राम कृष्णा नगर थाना के थानाध्यक्ष के साथ इस मामले में विस्तृत वार्ता की जा रही है। बताया जा रहा है कि 12 फरवरी को एसआईटी की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई थी, जिसके बाद राज्य सरकार की अनुशंसा पर मामला CBI को ट्रांसफर किया गया। 

बीते दिन हॉस्टल मालकिन से हुई थी पूछताछ 

तब से एजेंसी जहानाबाद से पटना तक लगातार साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है। 23 फरवरी (सोमवार) को CBI टीम गर्ल्स हॉस्टल की मालकिन और दो वार्डन को लेकर चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल पहुंची थी, जहां घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और विभिन्न बिंदुओं पर जांच की गई।

सीबीआई की जांच तेज 

अब मंगलवार को मामले में गठित एसआईटी के सदस्य रहे कदमकुआं थानाध्यक्ष को CBI कार्यालय बुलाकर पूछताछ की जा रही है। एजेंसी मामले के हर पहलू हॉस्टल प्रबंधन, पुलिस कार्रवाई और घटनाक्रम की गहन पड़ताल कर रही है। वहीं जानकारी अनुसार सीबीआई 10 संदिग्ध लोगों की लाई डिक्टर टेस्ट भी करवाने वाली है। इसको लेकर भी टीम कार्रवाई में जुटी हुई है।  

पटना से अनिल की रिपोर्ट