Bihar Politics: अगर हिम्मत है तो...चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को दी खुली चुनौती, सबसे पुरानी पार्टी 15 साल सत्ता में रही फिर भी...
Bihar Politics: अगर हिम्मत है तो... केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को खुली चुनौती दे दी है। साथ ही विपक्ष पर बड़ा आरोप लगाया है...पढ़िए आगे..
Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शनिवार को पटना पहुंचे। पटना पहुंचते ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को खुली चुनौती दे दी। उन्होंने तेजस्वी के द्वारा दिए गए चुनाव बहिष्कार के बयान पर कहा कि अगर हिम्मत है तो कर दें। एक बार कर के दिखा दें। चिराग पासवान ने कहा कि राजद सबसे पुरानी पार्टी है और 15 साल से सत्ता में रही है फिर भी उसमें इतनी हिम्मत नहीं है कि वो बिहार में अकेले चुनाव लड़ सके और जो अकेले चुनाव नहीं लड़ सके हैं वो चुनाव बहिष्कार क्या ही करेंगे।
चिराग ने तेजस्वी को दी चेतावनी
चिराग पासवान ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, ये वो राजनीतिक दल हैं..जिनमें अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। बहिष्कार क्या ही करेंगे। राजद बिहार की सबसे पुरानी पार्टी है...जो 15 साल तक सत्ता में रही। लेकिन आज हिम्मत नहीं है अकेले चुनाव लड़ने की। राजद की गठबंधन भी कांग्रेस से है जो देश की सबसे पुरानी पार्टी है लेकिन कांग्रेस में भी हिम्मत नहीं है अकेले चुनाव लड़ने की।
हिम्मत है तो अकेले लड़ के दिखाएं
उन्होंने आगे कहा कि, चिराग पासवान में इतनी हिम्मत तो थी कि अकेले चुनाव लड़े। 2020 में वो भी तब जब मेरे नेता का निधन हुआ था जब पहले चरण का नामांकन चल रहा था। अगर विपक्ष में भी हिम्मत है तो लड़ के दिखाएं अकेले चुनाव। चिराग ने आगे कहा कि, जो अकेले चुनाव नहीं लड़ सकते हैं वो बहिष्कार क्या ही करेंगे। चिराग पासवान ने कहा कि, विपक्ष की आदत हो गई है डराने की। डरा के वोट हासिल करने की। लोकसभा के वक्त भी विपक्ष को डराने की कोशिश की गई।
चिराग का विपक्ष से सवाल
चिराग पासवान ने कहा कि, विपक्ष ने कहा था कि मोदी की सरकार फिर आई तो आरक्षण खत्म हो जाएगा। लोकतंत्र की हत्या हो जाएगी। संविधान समाप्त हो जाएगा। आज एक साल हो गए सरकार बने हुए बताइए किसका आरक्षण छीन लिया गया। कहां लोकतंत्र की हत्या हुई, कहां का संविधान खत्म हो गया। चिराग ने कहा कि, SIR को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है वही CA को लेकर भी डराया गया था। नागरिकता देने वाले कानून को छीनने वाला कानून बना दिया गया। विपक्ष अपना हार मान चुका है।
पटना से अभिजीत की रिपोर्ट