Bihar Cabinet Meeting: सीएम नीतीश की कैबिनेट बैठक आज, सदन की कार्यवाही के बाद मुख्यमंत्री लेंगे बड़ा फैसला, इन एजेंडों पर लगेगी मुहर

Bihar Cabinet Meeting: सीएम नीतीश ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। सदन की कार्यवाही के बाद संवाद कक्ष में मुख्यमंत्री मीटिंग करेंगे। इस बैठक में कई अहम एजेंडों पर मुहर लग सकती है।

कैबिनेट बैठक आज - फोटो : social media

Bihar Cabinet Meeting:  बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार यानी आज कैबिनेट की बैठक बुलाई है। आज की बैठक अहम बताई जा रही है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह बैठक शाम 5 बजे पटना के 4, देशरत्न मार्ग स्थित संवाद कक्ष में आयोजित की जाएगी । सरकार ने इस बैठक को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

बैठक का समय और स्थान

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के विशेष सचिव अरविंद कुमार वर्मा द्वारा जारी ज्ञापांक (मंत्रिपरिषद्-01/181/पटना-15) के अनुसार, बैठक का समय अपराह्न 05:00 बजे निर्धारित किया गया है। हालांकि, यदि उस समय विधान मंडल की कार्यवाही चल रही होगी, तो कैबिनेट की बैठक सदन की बैठक के तुरंत बाद शुरू होगी । बैठक के सुचारू संचालन के लिए 'संवाद' कक्ष में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं ।

प्रमुख भागीदारों की उपस्थिति

इस उच्चस्तरीय बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रिगण शामिल होंगे । इनके अलावा, राज्य के विकास आयुक्त, वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव और सरकार के सभी विभागों के सचिवों को भी उपस्थित रहने के लिए सूचित किया गया है । विभाग ने राजस्व पर्षद के अध्यक्ष और पुलिस उपाधीक्षक (सचिवालय) को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी है ताकि प्रशासनिक समन्वय बना रहे ।

प्रशासनिक तैयारियां पूरी

बैठक के सफल आयोजन के लिए मंत्रिमंडल सचिवालय ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इसमें बिजली विभाग, भवन निर्माण विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कनीय अभियंताओं को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु तैनात किया गया है । साथ ही, सचिवालय भोजशाला के प्रबंधक और आईटी मैनेजर को भी विशिष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि बैठक के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी या व्यवस्था संबंधी बाधा न आए।