Bihar Weather: बिहार में मौसम का 'U-Turn'! अगले 24 घंटे में गिरेगा पारा, आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट, पटना से गोपालगंज तक होगा पानी पानी
Bihar Weather: बिहार में अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कल से आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पटना से लेकर गोपालगंज, अररिया सहित पूरे बिहार के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
Bihar Weather: बिहार में इन दिनों मौसम लगातार करवट ले रहा है। कई जिलों में बारिश हुई तो वहीं कई जिले भीषण गर्मी से परेशान है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम में एक बार बदलाव के संकेत दिए हैं। बुधवार और गुरुवार को मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। आज भी बारिश की कोई उम्मीद नहीं हैं।
20 मार्च से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा और तेज धूप के साथ गर्मी का असर जारी रहेगा। हालांकि, 20 मार्च से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य में एक बार फिर आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर शुरू होगा, जो अगले तीन दिनों तक जारी रह सकता है।
19 जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट
उत्तर बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर समेत कुल 19 जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। वहीं 21 मार्च को मौसम का असर बढ़कर राज्य के सभी 38 जिलों में देखने को मिलेगा। पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, जमुई, कैमूर और अररिया सहित पूरे राज्य में तेज हवा के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान में गिरावट
22 मार्च को मौसम का असर मुख्य रूप से पूर्वी बिहार के जिलों—सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में रहेगा। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार 23 मार्च तक राज्य के अधिकांश जिलों में दिन और रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी। पटना में तापमान 32°C से गिरकर 28°C तक पहुंचने का अनुमान है।